फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में शुरू करें किला रोड की मरम्मत का काम

विज्ञापन
किला रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता मुस्तेहसिन निसार ने एक्सईएन को दिए निर्देश
विज्ञापन

नाला सड़क से ऊंचा बनाने पर नगर निगम को नोटिस जारी करने को कहा

बरेली। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता मुस्तेहसिन निसार ने शुक्रवार को किला रोड का निरीक्षण किया। कहा, नगर निगम के नाले की वजह से सड़क बदहाल है। नगर निगम ने सड़क से ऊंचा नाला बना दिया है। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा है। उन्हाेंने एक्सईएन को तीन दिन के भीतर मरम्मत का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने कहा कि सिटी स्टेशन के पास नगर निगम ने जो नाला बनाया है, उसकी दीवार सड़क से ऊंची कर दी है। इससे सड़क का पानी नाले में नहीं जा पा रहा है। निरीक्षण में पेट्रोल पंप के आगे नाला बंद मिला। मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि क्या नगर निगम ने नाला निर्माण के समय पीडब्लयूडी के इंजीनियरों से परामर्श किया था। इंजीनियरों के न कहने पर उन्हाेंने नगर निगम को नोटिस जारी करने के लिए कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अवनीश गंगवार, अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें