फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, तस्करों से सांठगांठ का आरोप; विभागीय जांच शुरू

Fri, 07 Mar 2025 10:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मी मादक पदार्थों के तस्कर की मदद करते थे। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के चर्चित इलाके गंगापुर निवासी मादक पदार्थों के तस्कर दिनेश राजपूत उर्फ कल्लू की दोस्ती तीन पुलिसकर्मियों को ले डूबी। वह कल्लू की नशे के धंधे को चमकाने में मदद कर रहे थे। एसएसपी ने एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गंगापुर निवासी कल्लू बारादरी थाना पुलिस व श्यामगंज चौकी पुलिस को अरसे से कमाई करा रहा था। वह और उसका बेटा सुभाषनगर थाने के गांव बिरिया नरायणपुर और भोजीपुरा थाने के गांव कंचनपुर से गुड़ से बनी शराब लेकर आता था। यह इलाके में चरस और गांजा उत्तराखंड के हल्द्वानी और दूसरे शहरों से मंगवाकर दोनों लोग गंगापुर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। 

ये भी पढ़ें- UP News: आईपीएस अंशिका वर्मा को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित
विज्ञापन


कल्लू के खिलाफ थाना बारादरी में 13 समेत 18 मुकदमे और उसके बेटे निखिल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। बताते हैं कि बारादरी थाना पुलिस इन दोनों को पकड़ने से बचती थी। एसएसपी को पता लगा तो उन्होंने एसओजी टीम लगा दी। टीम ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर इज्जतनगर थाना पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

तस्करों के फोन से खुली पोल 
पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इस बीच कल्लू व निखिल के मोबाइल फोन की जांच कराई गई। एसपी सिटी ने जांच में पाया कि गंगापुर बीट के मुख्य आरक्षी मोहम्मद असलम, मुख्य आरक्षी पंकज पाठक और विवेक कुमार की इनसे मिलीभगत है। वह तीनों अपने पद का दुरुपयोग करने के साथ ही अपराधियों को शह दे रहे हैं। 

एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने बुधवार रात तीनों को निलंबित किया गया है। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों को निलंबित किया है। पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंपी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें