फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरौली थाने में बाल पकड़ युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Fri, 12 Sep 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक युवक को बाल पकड़कर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसके बाद दरोगा पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाने में युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। गांव संग्रामपुर निवासी शीशपाल चोरी की शिकायत करने सिरौली थाने पहुंचा था। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव ने उसे गेट पर ही रोक लिया और थाने आने का कारण पूछा। इसके साथ ही उसकी जाति पूछी। युवक की जाति सुनकर दरोगा भड़क गए। 

विज्ञापन


दरोगा ने शिशुपाल के बाल पकड़े और थप्पड़ मारे। दरोगा ने उसे नशे की हालत में बताया था। वहां मौजूद उसके साथी ने वीडियो लिया। यह शुक्रवार को वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना सिरौली से दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव के संबंध में रिपोर्ट मांगी। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

संबंधित खबर - UP: बरेली के थाने में शिकायत करने पहुंचा युवक, जाति सुनकर भड़के दरोगा, बाल पकड़कर पीटा; देखें Video
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने एसएसपी को भेजी रिपोर्ट 
थाना सिरौली के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। वीडियो वायरल के संबंध में अधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी है। जिसे प्रेषित कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक नशे की हालत में लग रहा था। वह अपने मोबाइल फोन चोरी की शिकायत करने आया था , लेकिन दरोगा जी भी अपना होश खो बैठे। पूरी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।

विज्ञापन

दो माह पहले दरोगा का हो चुका है गैर जनपद में तबादला
काफी लंबे समय से थाना सिरौली में सत्येंद्र यादव बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। इसी थाने से कुछ दिन पूर्व प्रमोशन होकर यह दरोगा बने हैं। अब से दो माह पहले यहां से मुरादाबाद के लिए इनका तबादला भी हो चुका है, लेकिन इन्हें अब तक रिलीव नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें