संपत्ति को लेकर भी रहते हैं चर्चा में
सिरौली थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र यादव मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। सिरौली थाने में आने से पहले यह संभल जनपद के चंदौसी में तैनात थे। वहां वह ओरछी चौराहे पर हाईवे किनारे जमीन खरीदने को लेकर काफी चर्चा में आए थे। यही नहीं अपने पैतृक गांव में चार मंजिला मकान की वीडियो और फोटो लोगों को दिखाते नहीं थकते थे। बताते हैं कि सिरौली थाना क्षेत्र के बगिया चौराहे पर भी सत्येंद्र यादव ने अच्छी खासी संपत्ति अर्जित कर ली है। इसको लेकर यह दारोगा काफी चर्चा में हैं।