फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा पड़ा भारी: आरोपी हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने किया निलंबित; शराब की दुकान के बाहर किया था हंगामा

Tue, 19 Dec 2023 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के क्योलडिया थाने में तैनात हेड कांस्टबेल को नशा भारी पड़ गया। उसने नशे में धुत होकर शराब की दुकान के बाहर हंगामा किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
क्योलड़िया थाने में तैनात है हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में नशे की हालत में शराब की दुकान के बाहर हंगामा करने के आरोपी हेड कांस्टेबल चैतन्य को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ थाना प्रभारी ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी थी।

विज्ञापन


क्योलड़िया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चैतन्य थाना परिसर में ही बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह शराब पीने के लिए क्योलड़िया की ही एक शराब दुकान में गया था। नशे में धुत होकर कांस्टेबल ने हंगामा किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई।

Bareilly News: नवाबगंज में किसान की हत्या, आधी रात चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी थी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें