बरेली में चोरी का अजब मामला सामने आया है। आधी रात कार से आए चोर घर के खड़ी व्यापारी की कार का पहिया खोल ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत रिकॉर्ड हो गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजेंद्रनगर नगर निवासी व्यापारी गौरव गुप्ता ने बताया कि रविवार रात उनकी अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार सुबह जब उन्होंने कार देखी तो उसकी स्टेपनी नहीं थी। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। तब पता चला कि कार की स्टेपनी चोर खोलकर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात करीब तीन बजे एक कार में कुछ चोर पहुंचे। चोर काफी देर तक वहां मौजूद रहे। फुटेज में एक चोर व्यापारी की कार की स्टेपनी खोलते दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।