सीओ हाईवे करेंगे विवेचना
फरीदपुर प्रकरण में इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट सीओ फरीदपुर गौरव सिंह की ओर से दर्ज कराई गई थी। इसलिए सीओ फरीदपुर ने खुद ही इस मामले में विवेचना किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने का अनुरोध किया था।
एसपी दक्षिणी ने इसकी संस्तुति की तो एसएसपी ने फरीदपुर में दर्ज रिपोर्ट की विवेचना अब सीओ हाईवे नितिन कुमार को सौंप दी है। इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर अब उन्हीं के स्तर से साक्ष्यों का संकलन किया जाएगा।