इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा हुआ खराब
कोटेदार सर्वेश ने बताया कि इस माह सात अगस्त से राशन वितरण शुरू हुआ था। 16 अगस्त को किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे ने चार्जिंग लेना बंद कर दिया। लिहाजा कांटे से राशन की तौल का कार्य भी तभी से ठप हो गया है, जबकि अभी तीनों गांवों के तकरीबन 150 उपभोक्ता राशन लेने को बाकी रह गए हैं। इसकी शिकायत भी कर दी गई है। राशन वितरण की अंतिम तिथि भी दो दिन पहले यानी 20 अगस्त को बीत चुकी है।
राशन वितरण कार्य पांच दिन और यानी 25 अगस्त तक बढ़ाया गया है, जिसमें तीन दिन और रह गई है। इस बीच में मशीन की मरम्मत करवाई नहीं जा सकी है। पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव से पूछा तो वे भड़क गए। बोले-कांटा हम नहीं, एजेंसी वाले दुरुस्त करवाते हैं। कोई समस्या है तो कोटेदार को हमसे बात करनी चाहिए। बाद में फोन करके कोटेदार सर्वेश कुमार को भी हड़काया।