बस-टेंपो वालों से मांगे एक लाख रुपये
निलंबित दरोगा और सिपाही पूरे इज्जतनगर थाना क्षेत्र में लोगों की धरपकड़ करते थे। डेढ़ महीने पहले हल्का नंबर तीन में बस और टेंपो में ओवरटेकिंग को लेकर छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद दरोगा सचिन शर्मा व उनकी टीम ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया।
टेंपो चालक अरुण कुमार, टेंपो में रखे सामान के मालिक आरिफ, बस चालक अशफाक और अब्दुल रऊफ को हिरासत में लिया। आरोप है कि उन्हें हवालात में डालकर एक लाख रुपये मांगे थे। बस स्टाफ ने किसी भाजपा नेता से शिकायत कर दी तो अधिकारियों के हस्तक्षेप पर वाहन और संबंधित लोगों को छोड़ा गया था। इस मामले में भी इनकी जांच चल रही थी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जांच में प्राथमिक तौर पर अवैध वसूली जैसे आरोप साबित होने पर चारों को निलंबित किया गया है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।