यहां हुआ था लाठीचार्ज
शहर के चक महमूद में रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर तनाव का स्थिति पैदा हो गई थी। कांवड़िये विवादित स्थान से जत्था निकालने पर अड़े थे। इसे लेकर सुबह से शाम तक तनाव का माहौल बना रहा। शाम करीब पांच बजे कांवड़ियों की भीड़ में शामिल खुराफातियों ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। लाठीचार्ज के चार घंटे बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह आईपीएस अफसर घुले सुशील चंद्रभान ने बरेली एसएसपी की कमान संभाली है।