फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: कांवड़ियों के जत्थे में फायर करने वाले खुराफातियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, CCTV फुटेज से हुई पहचान

Tue, 01 Aug 2023 10:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सोमवार को वह सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया जिसमें दो युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं। दोनों ही शातिर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
फायर करता युवक (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चक महमूद में रविवार को कांवड़ यात्रा गुजरने से पहले फायरिंग की गई थी। उसका फुटेज मिल गया है। भीड़ में शामिल दो खुराफातियों ने दो फायर किए और भाग गए। फायरिंग का वीडियो मिलने के बाद उनके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


रविवार शाम डीजे बंद कराने की स्थिति में जत्थेदार राकेश कश्यप आदि ने कांवड़ यात्रा कछला ले जाने से इनकार कर दिया था। तब कांवड़ियों की भीड़ में मौजूद खुराफातियों ने जत्थे का संचालन खुद संभाल लिया। भीड़ में फायर की आवाज आई तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन... कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट
विज्ञापन


सोमवार को वह सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया जिसमें दो युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं। दोनों ही शातिर बताए जा रहे हैं। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें से एक चक महमूद का है। दूसरा बारादरी थाना क्षेत्र में ही किराये पर रहता है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।

कांवड़ियों का रास्ता रोकने वालों पर होगी कार्रवाई

चक महमूद में कांवड़ यात्रा निकालने से पहले पूरे दिन गलियों में धमाचौकड़ी मची थी। दूसरे समुदाय के लोग इस बात पर अड़े थे कि इस जत्थे की कांवड़ यात्रा नई परंपरा है। इसे वह इधर से गुजरने नहीं देंगे। पुरुषों के संग महिलाएं भी धरने पर बैठी थीं। इसके फोटो वीडियो भी वायरल हुए थे। रास्ता रोकने के मामले में इन लोगों पर रिपोर्ट होने के संकेत हैं। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि वीडियो आदि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन

खुफिया रिपोर्ट : यात्रा आगे बढ़ती तो और बढ़ता बवाल

चक महमूद के जिस इलाके में लाठीचार्ज किया गया वह एक ही आबादी के लोगों की बस्ती है। उससे जोगी नवादा की ओर जरा सा आगे बढ़ते ही दूसरे समुदाय की बस्ती और इबादत स्थल है। पुलिस का दावा है कि लाठीचार्ज से पहले इनपुट आ गया था कि कांवड़ियों के जत्थे में शरारती तत्व शामिल हो गए हैं। इनके पास हथियार हैं समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शहर के हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा। इस बीच जत्था बढ़ते ही फायरिंग हुई तो लाठीचार्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें