फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरुष वर्ग में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, महिला वर्ग में अवंतीबाई महाविद्यालय ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय 50वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम की शुरुआत 21 किमी की मैराथन दौड़ से की गई, जो विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर लालपुर चौराहा व बाइपास रोड होते हुए संपन्न हुई।
विज्ञापन

टीम चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का खिताब एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के नाम रहा, जबकि महिला वर्ग में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय, बरेली ने बाजी मारी। ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब भी एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने जीता।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का खिताब एसएस कॉलेज शाहजहांपुर के मुकुल गुप्ता व गौरव ने समान अंकों के साथ प्राप्त किया। महिला वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब बरेली की ललिता और पलक ने समान अंकों के साथ जीता।
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
400 मीटर पुरुष वर्ग में मुकुल गुप्ता ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय और माधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राधा प्रथम, साक्षी द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। 100 मीटर पुरुष वर्ग में रमन तोमर और महिला वर्ग में पलक पहले स्थान पर रहीं। स्टीपल चेज पुरुष वर्ग में शिवम शर्मा और महिला वर्ग में हर्षि प्रथम आईं। पोल वॉल्ट पुरुष वर्ग में अनुराग अव्वल रहे। हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में मो. मियां विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में वंशिका यादव प्रथम स्थान पर रहीं।
मैराथन दौड़ (पुरुष वर्ग) में बरेली कॉलेज के वीरपाल मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में तनुज ठाकुर ने बाजी मारी। महिला वर्ग में आकांक्षा प्रथम, खुशी द्वितीय और शीतल यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
समापन समारोह में परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी खेल समिति के सदस्य डॉ. अजीत सिंह व डॉ. विजय ने संबोधित किया। संचालन डॉ. इरम नईम ने किया। समापन अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें