फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम को हराकर यूपी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक क्षत्र द क्लब के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर चल रहे पृथ्वी कप टूर्नामेंट का मंगलवार को पुरस्कार वितरण कर समापन हो गया। मैच में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन फाइनल मैच यूपी और दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें यूपी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रनों का लक्ष्य रखा। स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर 8 विकेट पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी। इस प्रकार विजेता बनकर यूपी ने इस पृथ्वी कप की ट्रॉफी को जीता। बेस्ट बॉलर दिल्ली के अकरम, बेस्ट बैट्समैन यूपी के हरिओम और मैन ऑफ द सीरीज दिल्ली के पवन के नाम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविंदर कुमार और विशिष्ठ अतिथि एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे और उपनिदेशक मंडी शिव मंगल सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय चौहान ने की। इस मौके पर आशु अग्रवाल, रोहित राकेश, अंकुर सक्सेना, पीपी सिंह, सौरभ, श्याम, प्रशांत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें