बरेली। बिना ब्लाक के जंक्शन पर काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस खड़ी रही। यात्रियों ने बिना कारण बताए ट्रेन रोकने पर हंगामा किया। करीब चार बजे ट्रेन को रवाना किया गया। काठगोदाम से लखनऊ जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर तीन बजे जंक्शन पहुंची। 15 मिनट तक ट्रेन नहीं चली तो यात्री स्टेशन अधीक्षक आफिस पहुंचे। वहां कोई न मिलने पर वह सीआईटी आफिस पहुंचे पता चला कि आगे ब्लाक है। जबकि मंगलवार को रेलवे ने कोई ब्लाक नहीं लिया था। यात्रियों के हंगामा काटने पर चार बजे ट्रेन को चलाया गया। इससे नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें लेट हो गई।