बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से स्वर्गीय अंकित चतुर्वेदी स्मारक डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम हाल में संपन्न होगी। शुभारंभ श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज के निदेशक आदित्य मूर्ति दोपहर 12 बजे करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा के अनुसार प्रतियोगिता में बालक-बालिका एकल युगल 13, 15, 17, 19 साल तक के प्रतिभागियों के अलावा महिला एवं पुरुष भी शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में 30000 रुपये के नकद इनाम बांटे जाएंगे। अध्यक्ष अनिल वाजपेयी ने समस्त स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्यों से समय पर अपने बच्चों को भेजने का अनुरोध किया है।