फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड अप फेल.. टाइम से पहले नहीं, 20 घंटा देरी से पहुंची ट्रेनें

Thu, 02 Nov 2017 02:03 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहली नवंबर से बदली हुई समय सारणी लागू होने के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर उन्हें गंतव्य तक पांच से पंद्रह मिनट पहले पहुंचाना था, लेकिन यह योजना पहले दिन फेल हो गई। रेल लाइनों की मरम्मत के चलते ट्रेनें 20 घंटे तक देरी से जंक्शन पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को बदली हुई समय सारणी का फायदा मिलने में अभी एक महीने का समय लगेगा।
अप लाइन की जननायक एक्सप्रेस 15211 आठ घंटे की देरी से पहुंची। जनसाधारण एक्सप्रेस भी दस घंटे की देरी से चली। दिल्ली स्पेशल 12 घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस दस घंटे, अमृतसर से दिल्ली के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 33 घंटे देरी से चली। वहीं डाउन लाइन पर जनसेवा एक्सप्रेस करीब 22 घंटे देरी से पहुंची। हावड़ा से पटना के बीच चलने वाली कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस 17 घंटे, पंजाब मेल भी 18 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची है। 
विज्ञापन

-----
आज निरस्त रहेगी अवध असम एक्सप्रेस
बरेली। लगातार देरी से चल रही अवध असम एक्सप्रेस 15909 को गुरुवार के लिए निरस्त किया गया है। रेलवे बोर्ड से इस संबंध में निर्देश जंक्शन पहुंच गए हैं। बुधवार को भी अवध असम एक्सप्रेस जंक्शन पर आठ घंटे की देरी से आई।
----
हादसे की सूचना भी हेल्पलाइन 182 पर दें
बरेली। टूटी पटरी से ट्रेनों के गुजरने की घटनाओं के सामने आने के बाद इज्जतनगर मंडल ने 182 हेल्पलाइन नंबर पर हादसे की सूचनाओं की भी शुरुआत की है। सिर्फ पुलिस मदद के लिए नहीं बल्कि अब ट्रेन और पटरी से संबंधित सतर्कता भरी सूचनाओं पर भी तत्काल टीम मूवमेंट करेगी। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक रेलवे हेल्पलाइन पहले से काम कर रही है, अब इस पर रेल हादसों की सूचना भी दी जा सकेगी।

बरेली-रामपुर रेलखंड पर चार घंटे ब्लॉक
ब्यूरो
बरेली। पटरियों पर मरम्मत कार्य के चलते बरेली-रामपुर रेलखंड पर चार घंटे का ब्लॉक दिया गया। डाउन लाइन पर संचालन बाधित होने के बाद अप लाइन से मुरादाबाद और बरेली के बीच ट्रेनों का संचालन कराने की कोशिश की गई। यहां 52 किलो की पटरी को हटाकर 60 किलो की पटरी बिछाने का काम किया गया। इस दौरान दोनों लाइनों पर 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार का कॉशन भी दिया गया। 
बरेली से मुरादाबाद के बीच बीते तीन दिनों से पटरी पर मरम्मत कार्य चल रहा है। तीन जगह फ्रैक्चर मिलने के बाद रेल यातायात रोका गया था। बाद में कॉशन पर ट्रेनों को निकाला गया। बुधवार को भी बरेली-रामपुर रेलखंड पर ब्लॉक लिया गया। इस ब्लॉक की वजह से जननायक, सियालदा एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ।


मालगाड़ी का पहिया जाम होने के बाद लगी आग 

अमर उजाला ब्यूरो
आंवला। चंदौसी से बरेली की तरफ आ रही मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिये ने आग पकड़ ली। आंवला में मालगाड़ी को रोका गया। बरेेली जंक्शन से तकनीकी टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में कोच नंबर 16 के पहिये का ब्रेक शू जाम हो गया था। इससे एक्सल गर्म होकर लाल हुआ और रबड़ ने आग पकड़ ली। बुधवार दोपहर 12 बजे आंवला स्टेशन की क्रासिंग नंबर 13 पर तैनात गेटमैन की निगाह पड़ने के बाद उसने लोको पायलट को बताने की कोशिश की लेकिन उसने उसका इशारा नहीं देखा। इंदौर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने मालगाड़ी के पहिये में आग लगी देखी तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम के निर्देश पर मालगाड़ी को आंवला में रोका गया। आरपीएफ थाने के दरोगा हेमंत कुमार भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। सही समय पर आग बुझा दी गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। देर शाम तकनीकी टीम ने आंवला पहुंचकर कोच नंबर 16 को काटकर अलग किया।
विज्ञापन

माल गाड़ियों को बिना गार्ड दौड़ा रहे
माल गाड़ियों को स्टाफ की कमी की वजह से बिना गार्ड के रवाना कर दिया जाता है, पहले भी इस बाबत रेलवे यूनियन आवाज उठा चुकी है कि लंबी मालगाड़ी की निगरानी भी संभव नहीं हो पाती है। इस मालगाड़ी में भी गार्ड की तैनाती नहीं थी। वरना ब्रेक शू जाम होने की समस्या का पहले ही पता चल जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें