फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरानी रैक पर घिसट रहीं विशेष गाड़ियां, किराया और एससी दोनों छुड़ा रहे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार पर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में बनी पुरानी रैक पर घिसट रही हैं। इनके कोचों की मरम्मत की जरूरत है। इन ट्रेनों का अधिक किराया और खराब एसी दोनों यात्रियों का पसीना छुड़ा रहे हैं। इस कारण यात्री नियमित गाड़ियों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। बुकिंग शुरू होते ही नियमित गाड़ियों में नो रूम की स्थिति हो जा रही है।
विज्ञापन

दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, असम, महाराष्ट्र के लिए 52 से ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। इनमें 90 फीसदी में पुराने आईसीएफ कोच की रैक है। कई विशेष गाड़ियों के फेरे शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही कोचों की दुर्दशा को लेकर शिकायत आने लगी हैं।
रविवार रात 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल के यात्रियों ने एसी तृतीय श्रेणी के कोच नंबर बी-6 में कूलिंग ठप होने की शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन के ऐशबाग पहुंचने तक समस्या बरकरार रही। बरेली जंक्शन पर ही रोजाना एसी की खराबी संबंधी 10-12 शिकायतें आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर शिकायतें विशेष गाड़ियों की हैं।
विज्ञापन

नियमित गाड़ियों के एसी भी इन दिनों जवाब दे रहे हैं। 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एसी तृतीय श्रेणी में कोच नंबर बी-3 के यात्री विकास ने कूलिंग ठप होने की शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 के यात्री भी एसी के कूलिंग नहीं करने से बेहाल रहे।
कोटा तय होने से जल्द नो रूम हो रहीं ट्रेनें
पिछले दिनों ट्रेनों में वेटिंग टिकट का काेटा तय कर दिया गया था। किसी भी गाड़ी की विभिन्न श्रेणियों में कुल सीटों के आधार पर तय संख्या में ही वेटिंग टिकट जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनें बुकिंग खुलने के कुछ ही देर में नो रूम हो रही हैं। लोगों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे। काफी यात्री सामान्य टिकट लेकर एसी कोच में घुस जाते हैं। वहां नियमानुसार जुर्माना भर देते हैं। इससे अन्य यात्रियों को समस्या होती है। संवाद

बरेली-लखनऊ के बीच ये है किराये का गणित

श्रेणी राजधानी एक्सप्रेस अन्य एक्सप्रेस ट्रेन विशेष ट्रेन
एसी प्रथम 1595 1255 -

एसी द्वितीय 1285 760 1440

एसी तृतीय 965 555 1050

स्लीपर - 185-210 385



शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। यात्री सुविधाएं, सुरक्षा और संरक्षा सर्वोपरि है। प्रीमियम व विशेष ट्रेनों के किराये में अन्य सरचार्ज भी शामिल होते हैं। इस कारण नियमित ट्रेनों के मुकाबले इनका किराया कुछ ज्यादा है। - इमरान, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें