फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहटी के बीच दो सितंबर तक स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sat, 13 Jul 2024 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

वैष्णो देवी धाम की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रेलवे माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहटी-माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 04680/04679 माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहटी-माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन दो सितंबर तक अप-डाउन में छह-छह फेरों के लिए चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


 04680 माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी विशेष ट्रेन 12 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 9:30 बजे माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:35 बजे बरेली आएगी। इसके बाद सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए तीसरे दिन शाम 9:10 बजे गुवाहटी पहुंचेगी। 

वापसी में 04679 गुवाहाटी-माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन 15 जुलाई से दो सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 11:20 बजे गुवाहटी से चलने के बाद तीसरे दिन तड़के 4:12 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू 
चार दिन बाद बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण आठ जुलाई की रात यहां कई स्थानों पर कटान हो गया था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे रेलखंडों को दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस को रेलवे अब भोजीपुरा तक चलाएगा। 

शुक्रवार से 05392 टनकपुर-पीलीभीत, 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05341/42 के अलावा 05395 पीलीभीत-शाहजहांपुर, 05381/82 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05418/17 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। 

शनिवार से 05396 शाहजहांपुर-पीलीभीत और 05391 पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 15019/20 देहरादून-टनकपुर-देहरादून को शनिवार से बरेली के स्थान पर भोजीपुरा तक चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेनें बरेली सिटी के स्थान पर भोजीपुरा से यात्रा शुरू करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें