फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DEMU Train: बरेली सिटी-लालकुआं के बीच तीन जून से चलेगी विशेष डेमू ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sat, 01 Jun 2024 10:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली सिटी-लालकुआं डेमू ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिल गई है। डेमू ट्रेन का संचालन तीन जून से किया जाएगा। यह ट्रेन 2:10 घंटे में 129 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। नौ स्टेशनों पर ठहराव होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली सिटी-लालकुआं के बीच तीन जून से विशेष डेमू ट्रेन का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को रेलवे ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन बरेली सिटी-लालकुआं के बीच नौ स्टेशनों पर ठहराव लेगी। 129 किमी की दूरी 2:10 घंटे में तय करेगी। बता दें कि बरेली-रोजा, बरेली-मुरादाबाद और बरेली-काशीपुर के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। इससे रोजाना अप डाउन करने वाले यात्रियों का सफर आसान हुआ है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल की ओर से बरेली-लालकुआं, बरेली-कासगंज के बीच मेमू और डेमू ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से बरेली सिटी-लालकुआं डेमू ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिल गई है। तीन जून से इस ट्रेन का संचालन होगा, लेकिन एक जुलाई को समय सारणी बदल दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- MEMU Trains: बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, इन तीन शहरों के लिए संचालन शुरू
विज्ञापन

 

विज्ञापन

05401 बरेली सिटी-लालकुआं विशेष डेमू ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 8:25 बजे चलने के बाद इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनियां, रिछा रोड, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 10:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 05402 लालकुआं-बरेली सिटी विशेष ट्रेन लालकुआं से अपराह्न 3:50 बजे चलने के बाद शाम 6:10 बजे बरेली सिटी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें