फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को सौंपा पत्र

Tue, 29 Jul 2025 09:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर मौलाना पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
महिला सपा नेताओं ने एसपी सिटी को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने तीखा आक्रोश जताया। सभा की बरेली जिलाध्यक्ष स्मिता यादव के नेतृत्व में मंगलवार पदाधिकारी एसपी सिटी मानुष पारीक से मिलीं। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मौलाना साजिद पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए। कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए खतरा हैं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि डिंपल यादव न केवल उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण के मोर्चे पर भी आगे रहती हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से की गई टिप्पणी अपमानजनक होने के साथ ही महिला समाज की गरिमा पर हमला है। 

सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज ग़ज़ल अंसारी भी अलग से ज्ञापन देने पहुंचीं। उन्होंने भी मांग की कि अभद्र टिप्पणी के लिए मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इनके साथ पार्टी की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें