फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकिल यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Mon, 02 May 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
सपा की साइ‌‌क‌िल रैली
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा में कार्यकर्ताओं ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के कार्यों का गुणगान किया। सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताकर जनता से 2017 में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की गई। 
विज्ञापन

 महानगर इकाई की शहर और कैंट के अलावा बिथरी विधानसभा क्षेत्र की साइकिल यात्रा को जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव  ने हरी झंडी दिखाई। महानगर अध्यक्ष जफर बेग के नेतृत्व में बसंत टाकीज से प्रारंभ होकर सपाई साइकिल चलाते हुए धर्मकांटा चौराहा, डीडीपुरम, संजय नगर, दुर्गा नगर, जोगी नवादा, चक महमूद, हजियापुर, मॉडल टाउन और धर्मकांटा होते हुए दोबारा बसंत टाकीज पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साइकिल यात्रा में राज्य मंत्री आबिद खां, प्रमोद विष्ट,  संजीव यादव, रवींद्र यादव, नीरज तिवारी, शमीम अहमद, राजेश अग्रवाल, पवन निहलानी और जयदेवी निहलानी आदि शामिल थे। सोमवार को सुबह नौ बजे साइकिल यात्रा बसंत टाकीज से प्रारंभ होकर सीबीगंज पहुंचेगी। 
बहेड़ी में विधायक अताउर्रहमान के नेतृत्व में साइकिल यात्रा शुरू की गई। डा. तकी रजा खां ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि सपा सरकार ने चार साल में जितना काम किया, उतना अन्य सरकारें 40 साल में नहीं कर पाईं। रिछा जहानाबाद रोड, नए सीएचसी निर्माण, कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल समेत तमाम उपलब्धियां गिनाई गईं। ब्लाक प्रमुख आराम सिंह के दफ्तर से साइकिल यात्रा शाहगढ़, अब्बास नगर, बाईपास जाफरी चौराहा, हैदर की कोठी और शेरी चौक होते हुए नैनीताल रोड पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में हरीशंकर यादव, वफाउर्रहमान, चौधरी आराम सिंह, नसीमुर रहमान, इकबाल सिंह, चंदरपाल आदि शामिल थे। बिथरी में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, नवाबगंज में पूर्व मंत्री विधायक भगवतसरन गंगवार, भोजीपुरा में शहजिल इस्लाम ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें