फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. वसीम बरेलवी का शहर पहुंचने पर स्वागत

Mon, 02 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
वसीम बरेलवी का स्वागत
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य की शपथ लेकर प्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी के बरेली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। खास तौर से स्टेशन पर हर मजहबो मिल्लत के लोगों बड़ी संख्या में पहुंच कर फूल मालाओं से लाद दिया। 
विज्ञापन

एमएलसी बनने के बाद पहली बार वसीम बरेलवी अपने शहर वापस आए। वह यहां पंजाब मेल ट्रेन से जंक्शन पहुंचे थे। यहां पर उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) आबिद खां, रुहेलखंड मेडिकल कालेज के निदेशक डा. अशोक अग्रवाल, मौलाना शहाबउद्दीन रजवी, गौरव अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अश्वनी ओबेराय, मनोज अरोड़ा, डा. जावेद इकबाल, सपा नेता सूरज यादव, शमीम सुल्तानी, दीपक शर्मा, पार्षद शमीम अहमद, डा. कदीर अहमद, आनंद वीर सिंह, अहमद हुसैन, डा. शुजात उल्ला चिश्ती, सूरज पाल यादव, नाजिम बेग, जहीर अहमद जहीर, मोहम्मद कैसर आदि ने स्वागत किया। यहां से कई कारों के काफिले के साथ वसीम बरेलवी अपने फूटा दरवाजा स्थित निवास पर पहुंचे। इससे पहले मोहल्लों के लोगों शमीम शमसी की अगुवाई में स्वागत किया। इसके बाद देर रात तक उनके घर पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें