प्रदेशाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार ने विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर द्वेषपूर्ण भावना से बुलडोजर चलाया गिराया है। सरकार विधायक की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना चाहती है।
भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम प्रकरण की जांच के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 12 सदस्यीय एक जांच टीम गठित की है। 26 अप्रैल को यह टीम बरेली आएगी और एक दिन में जांच करके डीएम से मिलेगी। जांच रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही यह टीम जांच रिपोर्ट उन्हें भी सौंपेगी।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार ने विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर द्वेषपूर्ण भावना से बुलडोजर चलाया गिराया है। सरकार विधायक की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना चाहती है। इस जांच टीम में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर, पूर्व मंत्री ओंकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमाल अख्तर, पूर्व सांसद बरेली प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर बरेली डॉ. आईएस तोमर, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, जिलाध्यक्ष बरेली शिवचरण कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी शामिल हैं।