बाइक पर निकले एसपी ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच की
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाली पिकेट पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की जांच शनिवार तड़के एसपी केसी गोस्वामी ने की। बाइक पर हेलमेट लगाकर निकले एसपी जब पिकेट ड्यूटी पर पहुंचे तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि औचक निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात मिले।
एसपी केसी गोस्वामी शनिवार तड़के बाइक से रेलवेगंज चुंगी, राधानगर चौकी, लखनऊ चुंगी, जिंदपीर चौराहा, डीएम चौराहा व सिनेमा चौराहा पर लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करने निकले। इस दौरान शहर के सिनेमा चौराहे के पास उन्हें सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल संजय पांडेय भी गश्त करते मिले। एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार करने के निर्देश दिए।