फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तीन दिन से नहीं खुला दरवाजा तो पड़ोसियों को हुआ शक, पुलिस ने खोला दरवाजा तो मिला खून से लथपथ शव

Sun, 31 Dec 2023 03:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नेहरू पार्क कॉलोनी के बंद घर में 72 वर्षीय पूर्णिमा जायसवाल का शव पड़ा मिला। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला। महिला की मौत बीमारी या ठंड से मानी जा रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नेहरू पार्क कॉलोनी के बंद घर में 72 वर्षीय पूर्णिमा जायसवाल का शव पड़ा मिला। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला। महिला की मौत बीमारी या ठंड से मानी जा रही है।

विज्ञापन

कानूनगोयान चौकी के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा जायसवाल का घर तीन दिन से बंद देखकर पड़ोसियों को संदेह हुआ। लोगों को घर से दुर्गंध भी आ रही थी। उन्होंने पूर्णिमा के भतीजे उत्तराखंड के काठगोदाम निवासी नव्य जायसवाल को सूचना दी। नव्य ने बरेली आकर प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह घर में घुसकर उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वृद्धा का शव बेड के नीचे पड़ा था। जमीन पर खून बह रहा था। वृद्धा के माथे पर चोट लगी हुई थी।
 

शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। शव अर्धनग्न हालत में था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नव्य ने बताया कि बुआ ने शादी नहीं की थी। वह सरकारी नौकरी से रिटायर थीं। शुरू से ही वह अकेली रहती थीं। किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। कुछ दिन पहले ही बुआ उनके घर लौटी थीं। आशंका जताई कि बीमारी या फिर अकेले में लापरवाही से ठंड लगने की वजह से उनकी मौत हुई होगी। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें