फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के झंडे बैनर और पोस्टरों से पटने लगा शहर 

Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
SP flags banners and posters were settling the city - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सात दिसंबर को होने वाली मंडलीय रैली के लिए शहर सपा के रंग में रंगने लगा है। चौराहों, मुख्य मार्गों और गलियों को साइकिल वाले झंडे, बैनर और पोस्टरों से पाटा जा रहा है। शहर में 15 सौ से ज्यादा फ्लैक्स, 10 क्विंटल लड़ी और 25 हजार झंडे लगेंगे। जीआईसी मैदान पर मंच भी सजाया जा रहा है। सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी के अलावा फ्रंटल संगठनों मुलायम यूथ बिग्रेड, युवजन सभा, छात्र सभा, महिला सभा और लोहिया वाहिनी के दो सौ वालेंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। ये वालेंटियर्स झंडे पोस्टर लगाने के अलावा रैली स्थल पर आने वाली जनता को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक कुर्सी तक लाकर बिठाने का काम भी करेंगे। रैली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आने का प्रोग्राम आ चुका है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रोग्राम आने का इंतजार है। 
विज्ञापन

मंडलीय रैली के सपा के 25 निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के अलावा दूसरे जनपदों के एमएलसी और एमएलए ने भी रैली में भीड़ जुटाने के लिए बरेली में डेरा डाला हुआ है। सपा की जिला कार्यकारिणी के 51 और महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारी ग्राम पंचायतों और वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं और बैठकों का दौर जारी है। सपा ने इस बार मंडलीय रैली को अनुशासित बनाने के लिए भी कमर कस रखी है। फ्रंटल संगठनों के वालेंटियर्स को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह रैली में आने वाली भीड़ को हाथ में बैनर, पोस्टर ले जाने से रोकें ताकि भीड़ बड़े नेताओं के आने पर अनावश्यक रूप से अनुशासन बना रहे। इनके पास आई कार्ड भी होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव समेत अन्य बड़े नेताओं के भाषण का लाइव प्रसारण करने के लिए मंच पर वाई फाई लगवाने के इंतजाम भी किए गए हैं। 
वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क तेज
सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने आजमनगर में नुक्कड़ सभा की। दर्जा राज्य मंत्री योगेंद्र पांडेय और जफर बेग ने कैंट के वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क कर लोगों से सात दिसंबर को मंडलीय रैली में चलने की अपील की। डीसीबी चेयरमैन मलखान सिंह, पार्षद राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, भारती चौहान, गीतांजलि यादव, महलका कुरैशी, कुमकुम सक्सेना आदि महिलाओं ने भी वार्डों और मोहल्लों में संपर्क कर महिलाओं से रैली में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें