फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी शेर अली शहर से नहीं लड़ेंगे

Tue, 29 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से हाल ही में शहर विधानसभा के घोषित प्रत्याशी शेर अली जाफरी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह भोजीपुरा से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं वहीं से लड़ेंगे क्योंकि वहां की जनता में विधायक शहजिल इस्लाम के प्रति भारी नाराजगी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के माध्यम से अपनी बात सपा हाईकमान तक भी पहुंचा दी है। पिछले कुछ दिनों से जाफरी के बसपा के चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है लेकिन इस बारे में वह कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन

शेर अली जाफरी को सपा ने हाल ही में शहर विधानसभा सीट से एमएलए का प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के 72 घंटे के अंदर उन्होंने शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जाफरी के मुताबिक वह भोजीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी लंबे समय से कर रहे हैं। वह भोजीपुरा से ही चुनाव जीत सकते हैं। जाफरी ने कहा कि उनके लिए ये आखिरी चुनाव है और वह  जीतने के लिए लड़ेंगे। शहर से सीट जीतने के समीकरण नहीं हैं इसलिए उन्होंने जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है।  जाफरी ने आरोप लगाया कि भोजीपुरा की जनता स्थानीय सपा विधायक शहजिल इस्लाम से नाराज है क्योंकि उन्होंने यहां कोई काम नहीं किया। विधायक काम पड़ने पर क्षेत्र के लोगों का फोन तक नहीं उठाते। 
  
‘शेर अली जाफरी भोजीपुरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो बेशक लड़ें। उनका स्वागत है। भोजीपुरा की जनता ने हमें हमेशा प्यार दिया है। 2017 में भी जनता ही बताएगी कि विधानसभा में कौन पहुंचेगा।’ शहजिल इस्लाम, विधायक भोजीपुरा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें