फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के दिन सपा प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- अमरोहा में वोटों की लूट हुई

Tue, 27 Oct 2026 10:24 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दिन सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अमरोहा में वोटों की लूट हुई। उन पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन वहां के अफसरों ने उनकी नहीं सुनी। 
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव शुरुआत से ही गड़बड़ियों का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि आठ जनपदों में मतदान बहुत अच्छा हुआ, लेकिन अमरोहा जनपद में वोटों की लूट हुई है। वहां निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ। कई बूथों पर 94 प्रतिशत तक मतदान करा दिया गया। 

विज्ञापन


Trending Videos

दानिश अख्तर ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। उन्होंने इस घटना की जानकारी चुनाव आयोग और वहां के अधिकारियों को दी। अख्तर के अनुसार, अफसरों ने घटना होने की बात तो मानी, लेकिन यह भी कहा कि कोई घायल नहीं हुआ। क्या वह मुझे मरवाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उन्हें मरवाने की कोशिश थी। अख्तर ने कहा कि अफसरों के सामने बूथ कैप्चरिंग हुई और 50 लोगों ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने अमरोहा के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चोरों से ही पूछा जा रहा है कि चोर कौन है। यह लोकतंत्र से भद्दा मजाक है।

चुनाव आयोग से मांग
दानिश अख्तर ने चुनाव आयोग से अमरोहा की वीडियोग्राफी निकलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सच सामने आ जाएगा। सपा प्रत्याशी ने विश्वास जताया कि शिक्षकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन साथियों ने अपने मानदेय के लिए और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के नाम पर मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बोले- पारदर्शिता से हुआ चुनाव 
दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने चुनाव को अच्छा और पारदर्शिता के साथ संपन्न बताया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में मतदान बढ़ा है और शिक्षकों में उत्साह बहुत था। भाजपा प्रत्याशी के अनुसार, योगी सरकार के कामों से शिक्षक उत्साहित थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी द्वारा मतदान निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपने पर कहा कि जब आदमी पिछड़ जाता है तो सिर्फ आरोप लगाता है। भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जीत का दावा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें