फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक में सवालों से घिरे एमएलसी प्रत्याशी लोधी

Sat, 20 Feb 2016 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमएलसी चुनाव की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई सपा की बैठक में पार्टी के कई ब्लाक प्रमुख और पार्षदों ने पिछले कार्यकाल में बरेली की उपेक्षा का मुद्दा उठाकर अपने एमएलसी प्रत्याशी धनश्याम लोधी को घेरा। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने  कहा कि अब प्रत्याशी बन गए हो, चुनाव लड़ाने के लिए बस्ता - व्यवस्था का इंतजाम करो।  एक प्रमुख ने उनसे कहा कि पिछली बार सपा के सहयोग से ही वह एमएलसी बने थे लेकिन जीतने के बाद बरेली को देखने भी नहीं आए। वायदा करिए अबकी ऐसा नहीं होगा। सफाई में लोधी ने कहा कि वह हर महीने बरेली आते थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अबकी शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री और नवाबगंज के विधायक भगवत सरन गंगवार नहीं पहुंचे। वह चुनाव संचालन समिति के सदस्य भी हैं।  भगवत सरन का कहना है कि लखनऊ में जरूरी काम होने की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। पूर्व सांसद सर्वराज सिंह भी बैठक खत्म होने के बाद पहुंचे। अलबत्ता टिकट कटने के बावजूद डॉ. अनिल शर्मा बैठक में मौजूद थे। उनकी वीरपाल सिंह यादव और मेयर डॉ. आईएस तोमर से औपचारिक दुआ सलाम तो हुई लेकिन उनमें कोई बातचीत नहीं हुई। बैठक खत्म होने के बाद लंच था। सारे नेता रुके रहे पर किसी से कुछ बोले बिना ही डॉ. अनिल चले गए। बैठक में कुछ ही लोगों को बोलने का मौका मिला था। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने वोटरों के साथ बैठने के लिए पार्टी का ब्लाकवार कार्यक्रम भी बताया। मेयर डॉ. तोमर ने लोधी को जिताने का सबको संकल्प दिलाया और प्रत्याशी ने सबसे सहयोग मांगा। बैठक में बहेड़ी विधायक अताउररहमान, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, हाजी गुड्डू, जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष संजीव यादव, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, आरिफ कुरैशी  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें