फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीनिक्स माल में वाणिज्य कर का छापा

Sat, 20 Feb 2016 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शोरूम और रेस्त्रांओं में  टैक्स की चोरी और हेराफेरी की सूचना पर वाणिज्य कर के छापा दल ने शुक्रवार को  फीनिक्स माल स्थित चिन्हित प्रतिष्ठानों पर अचानक छापा मारा। अभिलेखों की पड़ताल के बाद टैक्स वसूली होगी।
विज्ञापन

फीनिक्स माल में कई ब्रांडेड और नामीगिरामी शोरूम और रेस्त्रां आदि हैं। इन पर वाणिज्य कर विभाग पिछले काफी समय से निगरानी कर था। कारोबार के अनुरूप टैक्स जमा नहीं हो रहा है। ग्राहकों को सही बिल नहीं मिलना, कच्चा माल खरीद में हेराफेरी, पंजीकरण बगैर कारोबार होने की पुष्टि होने पर एडिशनल कमिश्नर प्रथम बीपी सिंह ने शुक्रवार दोपहर में 15 टीमें बनाकर माल परिसर में छापामार कार्रवाई कराई। इन टीमों ने 19 प्रतिष्ठान चेक किए।

बिना पंजीकरण कारोबार
जिन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया उनमें से छह बिना पंजीकरण कारोबार करते मिले। छापादल ने के एफसी, कैफे डे, सागर रतना, आइसक्रीम पार्लर, मैगडी, डोमिनोज आदि में चेकिंग की तो कच्चा माल खरीद और बिक्री दोनों में ही हेराफेरी मिली। कई ब्रांडेड रेस्त्रांओं से छापादल में शामिल तीस अफसरों ने तमाम संदिग्ध कागजात बरामद किए हैं। पांच प्रतिष्ठानों के कागजात सीज किए गए हैं।
विज्ञापन


‘फीनिक्स माल परिसर में संचालित कई ब्रांडेड रेस्त्रांओं में टैक्स चोरी की पुष्टि छापामारी में हुई है। बरामद अभिलेखों में खरीद और बिक्री में करोड़ों रुपये की चोरी मिली है।’
विज्ञापन

- बीपी सिंह, एडिशनल कमिश्नर

‘माल परिसर में तमाम प्रतिष्ठान हैं। पंजीकरण और टैक्स देना उनकी जिम्मेदारी है। अभी मैं बाहर हूं आकर स्थिति देखेंगे।’
- रोहित मिश्रा, मैनेजर फीनिक्स माल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें