फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे ने पिता पर कराई FIR, कहा- 'बाहरवाली' पर उड़ाते हैं तनख्वाह, विरोध पर मां को पीटा

Wed, 21 May 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपने पिता के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पिता के एक महिला से अवैध संबंध है। विरोध करने पर मां को पीटते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में एक महिला ने अपने पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों व पूरी तनख्वाह उस पर खर्च करने का विरोध किया तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे पत्नी घायल हो गई। इस घटना में बेटे ने अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता कैंफर फैक्टरी कर्मचारी है। उनके गांव में ही एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पिता अपनी पूरी तनख्वाह उक्त महिला पर खर्च करते हैं। उसकी मां जब इसका विरोध करती है तो उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। 19 मई की सुबह करीब पौने आठ बजे पिता ने मां की पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें