बरेली में आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। हल्के बादल मंडराने के बावजूद पारा में बढ़त जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने चार दिन तक गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह ही से हवा चल रही है। बादलों की आवाजाही भी जारी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंगलवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही और पारा में एक डिग्री बढ़त हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पुरवा हवा से नमी का स्तर कम हो रहा है। जिससे बादल मंडराने पर भी गर्मी सता रही है। फिलहाल जिले में लू का अलर्ट अब नहीं है।
चार दिन बाद आंशिक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने के बाद तेज हवा चलेगी और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 46 फीसदी रहा।