यह थी घटना
सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली थी। उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया था। पिता व परिजनों ने गांव के ही एक शोहदे पर उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाकर शिकायत की थी।
आरोप था कि उसकी हरकतों के बारे में जानकारी के बाद भी उसके पिता ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मामले में पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। वहीं सीबीगंज थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं।
UP: कर्ज चुकाने के लिए पड़ोसी बना हैवान, आठ साल के बच्चे को अगवा कर मार डाला, परिवार को करता रहा गुमराह
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि सीबीगंज मामले में परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पूरी कार्रवाई कर चुकी है। विवेचक अन्य संभावित बिंदुओं पर विवेचना करेंगे। ज्यादा महत्वपूर्ण छात्रा का होश में आना है। उसके सही होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।