इधर, अधिवक्ता शहवाज खान ने भी इस मामले में एक्स पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें जिक्र किया है कि यूनाइटेड रामपुर गार्डन ग्रुप के व्हाट्सएप ग्रुप में यह पोस्ट की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ स्क्रीनशॉट भी लगाया है।
गलती कर्मचारी ने की, उसे निकाल दिया
अपने ऊपर लगे आरोपों को डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने गलत बताया। कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट देखने के लिए उन्होंने एक कर्मचारी लगा रखा था। यह मैसेज कहीं से आया और गलती से कर्मचारी ने फॉरवर्ड कर दिया। जानकारी मिलने पर कर्मचारी को नौकरी से निकाल कर मैसेज डिलीट कर दिया है। कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो किसी धर्म का अपमान करें।