फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़ा न देने वाली सोसाइटी पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की होगी मॉनिटरिंग
विज्ञापन

बरेली। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की मॉनिटरिंग की जाएगी। कूड़ा लेने या किसी क्षेत्र में जाने से टालमटोल करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर नगर निगम ने केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत प्लान तैयार किया है। जो सोसाइटी एजेंसी को कूड़ा नहीं देंगी, उन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बृहस्पतिवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता में रुकावट बनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की मॉनीटरिंग शुरू कर दी गई है। सफाई एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि वे तय समय पर हर घर और संस्था से कूड़ा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह सामने आया है कि कई रेजिडेंशियल सोसाइटी और निजी संस्थान सफाई एजेंसी को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। ऐसे मामलों को चिह्नित कर नोटिस देने की कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें