फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विकास दिवस पर बांटे तोहफे

Wed, 16 Mar 2016 01:46 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
लैपटाप ‌िववितरण्‍ा
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस समारोह को सफल बनाने में पूरी प्रशासनिक मशीनरी लगी रही। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 675 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में छह करोड़ की सहायता से लाभान्वित किया। 
विज्ञापन

संजय कम्यूनिटी हाल में हुए समारोह में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 10 विद्यार्थियों को लैपटाप, सौ छात्राओं को कन्या विद्या धन, 25 लाभार्थियों को लोहिया आवास, दो सौ लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन, 20 युवाओं को कोशल विकास, पांच लाभार्थियों को कामधेनु और मिनी कामधेनु डेयरी, 19 किसानों को कृषि यंत्र, पांच परिवारों को शादी अनुदान, पांच चयनित आवेदकों को मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना में अनुदान, 10 किसानों को उद्यानीकरण की मदद, 10 लाभार्थियों को शौचालय, पांच किसानों को डास्प योजना, 10 किसानों को किसान दुघर्टना बीमा, 30 विकलांगों को ट्राई साइकिल, 10 कुष्ठ रोगी विकलांगों को आर्थिक मदद दी गई। उप प्रधानाचार्य डा. अवनीश यादव ने लैपटाप और कन्या विद्या धन के बाकी चेक वितरित किए। कमिश्नर और डीएम ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों ने स्टाल भी लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार किया। लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित बुकलेट, पोस्टर, पाकेट पोस्टर और साहित्य वितरित किया गया। समारोह का एलईडी वैन से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। प्रभारी मंत्री ने पांच एंबूलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया। ब्लाक स्तर पर हुए समारोह में 15 सौ लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।  


प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने गिनाए काम  
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सपा सरकार के चार साल के कामोें को जनता तक पहुंचाने के लिए मेंगलवार को मुख्यालय से लेकर तहसील और ब्लाक स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल समेत अन्य सपा नेताओं ने अखिलेश सरकार की विकास योजनाओं का खूब बखान किया और 2017 के विधानसभा चुनाव में दोबारा अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई।  
विज्ञापन

अखिलेश यादव सरकार के चार साल पूरे होने पर हाईकमान ने इसे ‘समाजवादी विकास दिवस’ के रूप में मनाने के निर्देश दिए थे।  संजय कम्यूनिटी हाल में मंगलवार दोपहर 12 से 1.30 बजे तक चले समारोह में सूक्ष्म लघु उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने सीएम की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि सपा सरकार चार साल में अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है। बसपा ने जनता का पैसा मूर्तियां में बर्बाद किया। भाजपा ने काला धन लाने और राम मंदिर बनाने के झूठे वादे किए। दोनों पार्टियां बांटकर एक दूसरे को लड़ाना चाहती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ओलावृष्टि में किसानों को बिना केंद्र की मदद के चार हजार करोड़ का मुआवजा और फसल बीमा दुघर्टना की राशि पांच लाख देकर साबित किया कि वही किसानों के नेता हैं। मेयर डा. आईएस तोमर, जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव,  विधायक अताउर्रहमान, सियाराम सागर और शहजिल इस्लाम ने लोहिया समग्र गांव, जनेश्वर मिश्र गांव समेत 25 बिंदुओं पर सपा सरकार के कामों पर चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, दर्जा मंत्री आबिद खां, जफरबेग, हरिशंकर यादव, संजीव यादव, पार्षद राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी समेत तमाम सपा नेता मौजूद थे। 
  इस मौके पर कमिश्नर प्रमांशु, डीएम गौरव दयाल, सीडीओ शिवसहाय अवस्थी, सीएमओ डा. विजय यादव, डीआईओएस गजेंद्र कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें