फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेपाल से तस्करी कराई गई 16 किलो चरस, श्रावस्ती का तस्कर गिरफ्तार, कार भी बरामद

Fri, 05 Jan 2024 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 16 किलो चरस बरामद हुई है। यह चरस कार में छिपाकर नेपाल से लेकर आया था। 
विज्ञापन
चरस तस्कर विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की चरस यूपी में खपाने के आरोपी को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक कार और 16 किलो चरस बरामद की गई है। आरोपी श्रावस्ती जिले का निवासी विजय सिंह है।

विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ के एएसपी सत्यसेन यादव के निर्देश पर एसआई सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार शाम बरेली पहुंची। टीम को सूचना मिली कि आरोपी श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के केशवापुर पजावा निवासी विजय सिंह नेपाल से चरस लेकर रामपुर जाने की फिराक में है। टीम ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी ने बताया कि बहराइच निवासी दिनेश नेपाल से चरस भेजता है। इसके बाद वह दिनेश के बताए स्थानों पर उसे पहुंचाता है। दिनेश के परिचित लोग कार को ले लेते हैं। चरस को तय स्थान पर पहुंचाने के बाद कार को वापस दे देते हैं। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलो अफीम समेत आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम ने सिरौली चौराहे से गांव किशुपुरा थाना कादरचौक निवासी तस्कर छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। जिला अफीम अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से टीम ने एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपी इसे जिले में सप्लाई करने के लिए लाया था। उसकी फोन पर किसी तस्कर से बात हुई थी। सौदे से पहले ही टीम ने उसे पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें