फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कारिंदे भिड़े, जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कारिंदे आपस में भिड़ गए। कंपनी के एक कर्मचारी ने दो पूर्व कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेनदेन का पाया गया है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अधकटा निवासी कय्यूम ने पुलिस को बताया कि वह स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी में कर्मचारी है। शुक्रवार को वह हरूनगला स्थित कंपनी के कार्यालय पर था। इसी दौरान कंपनी में पहले काम कर चुके शिवम यादव और अजय यादव वहां आए। दोनों ने गाली-गलौज की तो उसने विरोध किया। इस पर दोनों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर मचाने पर कार्यालय के अन्य कर्मचारी आ गए। इस पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें