फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल

Mon, 19 Jun 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

युवती के सहेली से संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घरवाले राजी नहीं थे। किसी तरह दोनों युवतियां तांत्रिक के संपर्क में आ गई। उसने सारी अड़चनें दूर करने का झांसा दिया। 18 अप्रैल को युवती तांत्रिक से ही मिलने गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कंकाल लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे मिला है। वह 18 अप्रैल से लापता थी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पुलिस एक तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


28 वर्षीय युवती 18 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने की बात कहकर घर से निकली थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की। कई दिन तक कोई सुराग न लगने पर 26 अप्रैल को भाई की ओर से थाना आरसी मिशन में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 

ये भी पढ़ें- हैवानियत: युवक बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, दो माह बाद मिला कंकाल; तांत्रिक गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवती के पुवायां क्षेत्र की युवती से संबंध हैं। वह उसी के साथ रहना चाहती थी। घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं थे। दोनों का जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी क्षेत्र के एक तांत्रिक से संपर्क हो गया था। तांत्रिक ने दोनों को झांसे में लिया कि उनके साथ में रहने में आने वाली अड़चनों को दूर कर देगा।

तांत्रिक से मिलने गई थी युवती

पुलिस के अनुसार, युवती तांत्रिक से मिलने गई थी। इसके बाद से सुराग नहीं लगा। रविवार को आरसी मिशन पुलिस के पास सूचना आई कि लखीमपुर खीरी में गोमती नदी के किनारे कंकाल पड़ा है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने युवती के परिजनों को सरायकाइयां चौकी इंचार्ज शिवम कुमार के साथ मौके पर भेजा। 

ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

वहां मिले कपड़ों के आधार पर परिवार वालों ने युवती की शिनाख्त की। युवती का लखीमपुर में पोस्टमार्टम हुआ। डीएनए सैंपलिंग की कार्रवाई की जाएगी। आरसी मिशन थाने में दर्ज गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। इस मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सीडीआर में आया तांत्रिक का नंबर

युवती का कंकाल मिलने के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने युवती की सीडीआर निकाली तो तांत्रिक का नंबर सामने आया। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस सोमवार को घटना का खुलासा करेगी।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें