फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: दोस्त की मां का ऑपरेशन होना है मामू, रुपये भेज दो...; साइबर ठग ने भांजा बनकर लगाया चूना

Mon, 19 Jun 2023 04:32 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल पर आवाज बदलकर एक व्यक्ति से ठगी कर ली। उन्हें झांसे में लेकर अपने खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर ठगों ने आवाज बदलकर एक शख्स को झांसे में लिया। शातिर ने दोस्त की मां के ऑपरेशन के लिए रुपयों की जरूरत बताकर 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शाहदाना कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि उनका भांजा कनाडा में रहता है। दस दिन पहले उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा बताते हुए उसी की आवाज में बात की। 

ऐसे फंसाया जाल में 

उसने अमरीक से कहा कि आपके खाते में 5.90 लाख रुपये डाल रहा हूं। यह रुपये दिल्ली निवासी मेरे परिचित को देने हैं। अमरीक के खाते की जानकारी लेने के बाद उनके पास एक और कॉल आई। उधर से खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कहा गया कि आपके खाते में रुपये आ गए हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते आपके खाते में कल तक रुपये आ सकेंगे।

ये भी पढ़ें- मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर आएं: हाफ पैंट, कटी-फटी जींस पहने श्रद्धालुओं की नो एंट्री; गेट पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दोबारा से भांजे की आवाज में बात करने वाले ठग ने अमरीक को कॉल किया। उसने कहा कि मेरे करीबी की मां का दिल्ली में ऑपरेशन होना है, उसे अभी रुपये की जरूरत है। इमरजेंसी बताकर ठग ने 1.5 लाख रुपये देने के लिए अमरीक को राजी कर लिया। 

इसके बाद अमरीक ने एक लाख रुपये ठग द्वारा बताए खाते में डाल दिए और अपने बेटे से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। बाद में धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें