फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से बरेली आए छह लोग, निगरानी शुरू

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्टेट सर्विलांस ने मंगलवार को विदेश से आए 49 लोगों की निगरानी के लिए भेजी सूची
विज्ञापन

बरेली। विदेश से बरेली आने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के साथ हाई रिस्क देशों से लौटने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को स्टेट सर्विलांस ने 14 दिसंबर को बरेली आए 49 लोगों की सूची सर्विलांस सेल को निगरानी के लिए भेजी। उधर, शासनादेश के तहत बुधवार से फोकस सैंपलिंग की गतिविधि भी शुरू कर दी गई है। पहले दिन हुई रैंडम जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि स्टेट सर्विलांस से प्राप्त विदेश से लौटे 49 लोगों में से छह लोग हाई रिस्क देशों से आए हैं। इन देशों से आने वालों समेत 38 लोेगों को ट्रेस कर लिया गया है। छह लोग दूसरे जिलों के हैं, इसलिए संबंधित जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। पांच लोगों के नंबर गड़बड़ हैं। लिहाजा, आरआरटी के जरिए उनके पते पर भेजकर संपर्क किया जा रहा है। फोकस सैंपलिंग में बुधवार को रेलवे जंक्शन, रोडवेज, एयरपोर्ट समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर खड़े ऑटो, टेंपो चालकों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोरोना टीकाकरण अभियान में बुधवार को 26154 लोगोें को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि इसमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 3994 और 45 पार के 11729 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी है। 10431 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। अब तक 2820613 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1479512 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें