फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती का पत्र मिलने के छह घंटे बाद ताऊ के घर पहुंच गई छात्रा

विज्ञापन
फिरौती का पत्र।
विज्ञापन

खेत पर गई थी धान काटने, दोपहर में हो गई लापता
विज्ञापन

मेड़ के पास मिली चुनरी, दराती और फिरौती का पत्र

नवाबगंज। धान की फसल काटने खेत में गई क्षेत्र एक गांव की 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण हो गया। खेत के पास ही फिरौती का पत्र पड़ा था, जिसमें पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। दिन भर पुलिस और परिजन उसे ढूंढते रहे, रात में छात्रा खुद ही अपने ताऊ के घर पहुंच गई।
विज्ञापन

छात्रा के पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रा खेत में धान काटने गई थी। करीब ढाई घंटे बाद उधर से गुजरे व्यक्ति ने मेड़ पर चुनरी और दराती पड़ी देखकर पास ही खेत में काम कर रहे छात्रा के पिता को आवाज दी। वह पहुंचे तो चुनरी और दराती छात्रा की निकली। कुछ ही दूरी पर एक पत्र भी पड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि बेटी वापस चाहिए तो पांच लाख के चेक की व्यवस्था कर लो। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लेने की बाद छात्रा की तलाश शुरू कर दी।

पांच लाख रुपये का चेक लेकर रबर फैक्टरी के पीछे आ जाना

फिरौती के पत्र लिखा था,‘मेरा नाम प्रताप सिंह ठाकुर है। हर रोज पांच लड़कियों का अपहरण करते हैं और फिरौती देने के बाद ही छोड़ते हैं। बेटी को चाहते हो तो पांच लाख रुपये का चेक लेकर बरेली रबर फैक्टरी के पीछे रात आठ बजे आ जाना। समय से नहीं पहुंचे तो हमारे आदमी उसे लेकर हरियाणा निकल जाएंगे। लड़कियों का सौदा खुद ही हो जाता है।’

छह घंटे बाद खुद पहुंची ताऊ के घर

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए छात्रा की खोजबीन तो शुरू की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रात करीब साढ़े आठ बजे छात्रा खुद ही ताऊ के घर पहुंची। बताया कि खेत पर जाने के दौरान मुंह पर रूमाल रखकर दो लड़कों ने उसे बेहोश कर दिया और बाइक से बरेली ले गए। उसे जंक्शन के पास एक मकान में रखा गया, वहां बदायूं की दो लड़कियां और थीं। मगर लड़के कहीं चले गए और उसे होश आ गया तो वह भाग निकली। पुलिस ने रविवार को छात्रा के बयान दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें