फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वन्यजीव के हमले में छह बकरे मरे, एक लापता

Mon, 03 Aug 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। क्षेत्र के भौआ बाजार में शनिवार रात वन्यजीव के हमले में छह बकरे मर गए। पालक के मुताबिक, एक बकरा लापता है। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। हालांकि, वन विभाग की टीम को तेंदुए के हमले के निशान नहीं लग रहे हैं। वन्यजीव की तलाश में टीम जुटी है।
विज्ञापन

भौआ बाजार के इरशाद हुसैन ने बताया कि वह सात बकरे पालते थे। सभी एक साल के थे। वह बकरों को बाड़े में बांधकर सोते थे। ऐसे ही रविवार को भी बांधकर सो गए थे। सुबह मां बाड़े में बकरे के पास गई तो वे मरे पड़े थे। उनके शवों पर घाव थे। आशंका है कि रात में किसी समय तेंदुआ बाड़े में घुस गया और बकरों पर हमला कर दिया और एक बकरे को खींच ले गया। जंगल की ओर तेंदुए के पगचिह्न देखे गए। 30 जुलाई की रात भी तेंदुए ने बकरे पर हमला करके मार दिया था। उसके शव भी ऐसे ही घाव थे। सूचना पर गई वन विभाग की टीम ने जंगल में कॉम्बिंग की। टीम ने ग्रामीणों से जंगल में समूह में जाने की अपील की है। तेंदुआ दिखने पर सूचना देने को भी कहा है।
वर्जन,
बीते तीन दिनों से टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। रविवार को भौआ बाजार में एक ग्रामीण के पांच बकरे मर गए। प्राथमिक जांच में शवों पर तेंदुए के हमले के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए के पगचिह्न देखने का दावा भी किया है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। - केके मिश्रा, रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें