फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंट्रोल रूम में दर्ज नहीं हो रहीं शिकायतें, पशु हो रहे बीमार, टीकाकरण का पता नहीं

Mon, 03 Aug 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान पैरावेटरों के कार्य बहिष्कार के कारण पटरी से उतर गया है। पशुपालकों का आरोप है कि न गांवों में टीकाकरण के लिए विभागीय टीमें पहुंच रही हैं, न ही 1962 कंट्रोल रूम पर उनकी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। ऐसे में बीमार पशुओं को तकलीफ झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




पशुपालन विभाग की ओर से अभियान के आठवें चरण में एक सप्ताह में करीब 60 हजार पशुओं का टीकाकरण किए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, मीरगंज, बहेड़ी, नवाबगंज, फरीदपुर समेत अन्य ब्लॉकों में टीकाकरण कहां किया जा रहा है, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। जिले में लगभग छह लाख पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अबतक महज 60 हजार पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया है। लक्ष्य प्राप्त करने की जिम्मेदारी केवल 70 कर्मचारियों पर है। अगले 30 दिनों में लक्ष्य पूरा होना मुश्किल लग रहा है।


पशु पालकों की बात
अब तक पशुपालन विभाग या पशु चिकित्सालय से कोई भी टीम हमारे घर नहीं आई है। एक भी पशु का टीकाकरण नहीं हुआ है, जिससे पशुओं में बीमारी फैलने का खतरा है। - रामेंद्र सिंह, ग्राम भीकमपुर, ब्लॉक बहेड़ी।
विज्ञापन


हमारी भैंस कई दिनों से बीमार हैं। ऐसे में मुंहपका व खुरपका से ग्रसित होने का डर है। निजी पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज करा रहे हैं। - लक्ष्मी देवी, गांव सुल्तानपुर, ब्लॉक मीरगंज

बरसात के मौसम में ही पशुओं को रोग लगने का डर रहता है, लेकिन पशु पालन विभाग से कोई भी टीम अबतक टीकाकरण करने नहीं आई है। - अमित कुमार गंगवार, क्योलड़िया।

वर्जन
पैरावेटर संघ से वार्ता हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने तीन दिन का समय मांगा है। जल्द ही पैरावेटर कार्य पर लौटेंगे। हालांकि विभागीय कर्मचारी निरंतर टीकाकरण कर रहे हैं। तय समय सीमा में टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी वर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें