फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: म्यूजिकल नाइट में लगा गीत-संगीत का तड़का, गायक सलमान अली की सुरीली आवाज पर थिरके लोग

Sun, 26 Feb 2023 08:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित म्यूजिकल नाइट में सलमान अली, हेमंत चौधरी और टीना फिलिप की प्रस्तुति पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। गायकों ने श्रोताओं की फरमाइश पर एक के बाद एक कई गाने गाए। 
विज्ञापन
गायक सलमान अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शनिवार को सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज से म्यूजिकल नाइट में चार चांद लगा दिए। उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पर कई गाने गाए। उन्होंने अपने सुरों से ऐसा समां बंधा कि लोग थिरकने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


शिव गार्डन स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में स्वरांजलि म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अली, अभिनेता हेमंत चौधरी, टीवी कलाकार टीना एन फिलिप और साथी निखिल शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। सलमान के मंच पर आते ही लोगों का उत्साह दोगुना हो गया।

प्रबंधक डॉ. सौरभ अग्रवाल और प्रबंधन निदेशक चंदना अग्रवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र कुमार टमोटिया, डॉ. विभा रानी टमोटिया, फाउंडर ट्रस्टी नीता गुप्ता, नूतन गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

गायक सलमान अली ने दी शानदार प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

रियलिटी शो गीत-संगीत क्षेत्र में आईपीएल जैसे : सलमान अली

सलमान अली कहते हैं कि रियलिटी शो गीत-संगीत के क्षेत्र में आईपीएल जैसे होते हैं। क्रिकेट में आईपीएल ने कई नए युवाओं को मौका दिया और उनका भविष्य संवारा। वैसे ही रियलिटी शो के मंच से कई नई प्रतिभाएं इंडस्ट्री में उभरकर आ रही हैं। छोटे शहरों में रहने वाले संसाधनविहीन युवाओं के लिए यह सबसे अच्छा अवसर है। उन्होंने उभरते कलाकारों को सलाह दी कि किसी भी गायक को अपनी वास्तविक आवाज पर भरोसा रखना चाहिए। मशहूर गायक की नकल करके ज्यादा देर तक नहीं रहा जा सकता। इसलिए मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

बरेली की प्रशंसा में उन्होंने कहा कि यह एक शानदार शहर है। ''झुमका गिरा रे'' गाने के माध्यम से शहर के बारे में काफी कुछ सुना था। अब यहां आने का मौका भी मिल गया। लोगों ने जिस अनुशासन और उत्साह के साथ में पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया, उससे लगता है कि लोगों को संगीत में रुचि और समझ दोनों है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें