फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'

Sat, 12 Apr 2025 10:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सोशल मीडिया पर सिमरन काफी सक्रिय रहती थी। अब एक्स यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं। सिमरन की ट्रोलिंग राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। रजनीश प्रताप सिंह ने लिखा है- लव मैरिज का खौफनाक अंत।
विज्ञापन
1 of 6
सिमरन भेजी गई जेल - फोटो : अमर उजाला
राज को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी सिमरन को पुलिस ने शुक्रवार को सौ फुटा रोड स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिमरन के साथ उसका दो माह का बेटा भी है। पुलिस सिमरन के भाई कांस्टेबल सागर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आकांक्षा एन्क्लेव निवासी राज की शादी 21 अप्रैल 2024 को शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड की रहने वाली सिमरन से हुई थी। सिमरन का भाई सागर बरेली में ही तैनात है। सिमरन राज और उसके परिजनों को परेशान करती थी।
विज्ञापन

3 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
जेल भिजवाने की धमकी देती थी। उसने सात अप्रैल को सोशल मीडिया पर इस संबंध में स्टेटस भी लगाया था। इससे परेशान राज ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। राज के भाई सुरेश ने सिमरन, उसके भाई सागर, माता-पिता, बहन और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पढ़ें- UP: सास को लेकर गए होने वाले दामाद ने आखिरी बार कही ये बात... इधर महिला करती रही फोन पर बात; बाप-बेटी सदमे में

4 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद सिमरन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने राज और उसके पिता को पिटवाया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
बहन बोली-सिमरन ने भाई को बहुत प्रताड़ित किया 
राज की बहन पूनम ने बताया कि सिमरन और उसके परिवार की पुरानी रिश्तेदारी है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने दोनों की शादी धूमधाम से की थी, लेकिन यह नहीं पता था कि सिमरन के घर आने से खुशियां छिन जाएंगी। उसने राज को बहुत प्रताड़ित किया। राज दुकानों पर डिजिटल लेन-देन के लिए क्यूआर कोड लगाने का काम करता था। सिमरन ने आठ अप्रैल को राज को मायके बुलाकर पिटवाया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पूनम ने सोशल मीडिया पर सिमरन का एक वीडियो देखा था। इसमें वह एक युवक के साथ थी। जानकारी जुटाई तो पता लगा कि सिमरन का पहले उससे प्रेम प्रसंग था। एक बेटा होने के बाद सभी ने सोचा था कि शायद अब सब ठीक हो जाए, लेकिन राज की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग... जा सिमरन जा
सोशल मीडिया पर सिमरन काफी सक्रिय रहती थी। अब एक्स यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं। सिमरन की ट्रोलिंग राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। रजनीश प्रताप सिंह ने लिखा है- लव मैरिज का खौफनाक अंत। मयंक नाम के यूजर ने सिमरन की फोटो के साथ पोस्ट किया है- जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।

पढ़ें- मथुरा में पति बना हैवान: पत्नी को पीटा फिर छत से फेंका... घसीटते हुए खेत में ले गया शव, फिर किया ये घिनौना काम

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें