फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ पर जिस पत्नी के नाम का बनवाया था टैटू... अब उसके ही कारण दी जान; दो दिन पहले राज ने किया था ये इशारा

Fri, 11 Apr 2025 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के राज आर्य ने वैलेंटाइन डे पर अपने हाथ पर पत्नी के नाम का टैटू बनवाया था। अब उसी पत्नी की वजह से जान दे दी। राज पिता की सरेआम बेइज्जती से परेशान था। 
विज्ञापन
1 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
बरेली के इज्जतनगर निवासी राज आर्य की आत्महत्या के मामले में भाई ने उसकी पत्नी सिमरन, सिमरन के भाई कांस्टेबल सागर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो दिन पहले राज ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर काली फोटो डालकर अपनी फोटो हटा ली थी। परिजन उसकी मनोदशा समझ नहीं सके।

राज और सिमरन के बीच तनाव की स्थिति दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट देखकर आसानी से समझी जा सकती है। इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट डालकर सिमरन ने राज को जेल भिजवाने की धमकी दी थी। सूत्रों के मुताबिक सिमरन ने महिला थाने में अपने भाई के जरिये सिफारिश करवाकर शिकायत की थी जबकि सिमरन को पहले इज्जतनगर थाने में शिकायत करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

2 of 6
राज आर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथ पर बनवाया था सिमरन के नाम का टैटू
सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट देखकर लगता है कि राज अपनी पत्नी और दो महीने के बेटे से बहुत प्यार करता था। वैलेंटाइन डे पर राज ने अपने हाथ पर सिमरन के नाम का टैटू बनवाया था। इसका फोटो भी वायरल हो रहा है। दो दिन पहले राज ने अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट पर काली फोटो डालकर अपनी फोटो हटा ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
राज आर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब मिलने बाकी
अचानक रिश्तों में दरार क्यों आ गई ? ऐसी क्या बात हो गई जिस वजह से राज को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा ? इन सवालों के जवाब पुलिस विवेचना में खोजेगी। हालांकि राज के परिवार का आरोप है कि सिमरन के सिपाही भाई ने उसके पिता की सार्वजनिक रूप से बेइज्जती की थी, इसके बाद से राज अपराधबोध जैसा महसूस कर रहा था।
 

4 of 6
राज आर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाई ने दर्ज कराई ये रिपोर्ट
आकांक्षा एनक्लेव निवासी राज आर्य की आत्महत्या के मामले में उनके भाई सुरेश ने इज्जत नगर थाने में सिमरन के साथ ही उसके भाई कांस्टेबल सागर और दूसरे भाई दीपक, सिमरन के पिता मुकेश, मां बबीता, बहन पूजा व बहनोई करन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुरेश ने बताया है कि उनका भाई ससुरालियों के उत्पीड़न से त्रस्त था। इन लोगों ने उसके खिलाफ महिला थाने में झूठी शिकायत कर रखी थी और सिमरन धमकाने वाले स्टेटस लगाकर परेशान करती थी।
विज्ञापन

5 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
सिमरन के मायके वाले उसे दस दिन पहले विदा कराकर ले गए थे। जब राज, उसके भाई सुरेश सिमरन के मायके उसे लेने गए तो सिमरन और उसके परिजनों ने उनसे मारपीट की। पांच लाख और तलाक नही देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। सिमरन ने महिला थाने में अपने भाई के जरिये शिकायत की थी। दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाकर बात की गई थी। महिला थाने से लौटते समय सिमरन के परिजनों ने राज को जेल भिजवाने की धमकी दी। इस कारण राज तनाव में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज सुसाइड केस: पत्नी सिमरन पर लगा उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला
सभी सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राज के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। -मानुष पारीक, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें