फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास रोड स्थित एक मेडिकल कॉलेज के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि पाकिस्तान विभाजन के समय लाखों लोगों ने अपनों को खोया और जाने कितने लोगों की जानें गई। देश में बंटवारे का दर्द कभी नहीं भुलाया जा सकता। 14 अगस्त भारतीय इतिहास का काला दिवस था। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह दिन संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, एमएलसी महाराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, पूरनलाल लोधी, गुलशन आनंद, राकेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें