फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल में डेढ़ साल के बीमार बच्चे की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 21 Feb 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चों के परिजनों का समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर डेढ़ साल के बीमार बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाई और गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी निवासी नरेश के डेढ़ वर्ष के बच्चे निहार को बुखार आया था। गुरुवार को उन्होंने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। बारादरी पुलिस ने परिवार को किसी तरह समझा कर मामला शांत करा दिया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें