फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में श्याम और अनुष्का अव्वल

Fri, 28 Mar 2025 01:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में 70 बालकों और 40 बालिकाओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन
दौड़ लगाते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला स्तरीय जूनियर बालक और बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 70 बालकों और 40 बालिकाओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन


बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में श्याम यादव प्रथम, शिवम गंगवार द्वितीय, शिवम ठाकुर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, कसक द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में मोहित शर्मा पहले, अमरपाल दूसरे और शिवम गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, रूबी द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। 

400 मीटर दौड़ में मुनाजिर पहले, अमरपाल दूसरे और रिजवान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का, राधा, और अंशु प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में मुनाजिर प्रथम, आयुष द्वितीय विक्रम तृतीय और बालिका वर्ग में राधा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और काजल तृतीय रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कैंसर से जीती जंग... पति की बेवफाई से हार गई शबाना, सुसाइड नोट लिख दी जान

1500 मीटर दौड़ में रोहित ने बाजी मारी। आयुष और विक्रम क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राधा ने प्रथम, कसक ने द्वितीय और नीलम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर हर्डल्स में मोहित शर्मा प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय, सूर्यांश तृतीय, बालिका वर्ग में अंजली सिंह पहले, अंजली मौर्य दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन

लंबी कूद के विजेता 
लंबी कूद में श्याम यादव, प्रदीप राणा, पुष्पेंद्र और बालिका वर्ग में अंजली सिंह, आकांक्षा और अंशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ट्रिपल जंप में अमन पटेल, अर्जुन, अमन यादव और बालिका वर्ग में रूबी, अंशिका और अंशु क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 

शॉट पुट में ये जीते 
शॉट पुट में मीत सिंह पहले, जाकिर दूसरे और सलमान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, ईसल द्वितीय, पूजा कुमारी तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में प्रदीप राणा, मीत सिंह, जाकिर और बालिका वर्ग में खुशी, पूजा और ईसल विजेता रहीं। 

भाला फेक में रामू यादव, शिवम, प्रदीप और बालिका वर्ग में खुशी, नीलम और ईसल विजेता रही। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सचिव एसएस बेदी, आरएसओ जितेंद्र यादव, एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, सुंदर चौहान, राम अवतार सिंह, लवशेष सूर्यवंशी, अमन यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें